{"_id":"57bc23b44f1c1b6138d4fac3","slug":"rajnath-to-visit-kashmir-for-taking-update-on-tense-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरियों के दुखों पर मरहम लगाने श्रीनगर पहुंच रहे राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीरियों के दुखों पर मरहम लगाने श्रीनगर पहुंच रहे राजनाथ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से बिगड़े हालात को काबू करने के लिए बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह घाटी पहुंच रहे हैं। वहीं राजनाथ के दौरे से पूर्व ही कश्मीर घाटी में 11 साल बाद बीएसएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से 2600 जवान सुलगते कश्मीर को शांत करने पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह कश्मीर के लिए बुधवार को दिल्ली से रवाना होंगे। उनका यह कश्मीर दौरा दो दिनों का होगा। जानकारों के अनुसार राजनाथ सिंह वहां जाकर प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं से कश्मीर में उपजी हिंसा को लेकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
घाटी में बीएसएफ की 26 कंपनियों को राज्य के संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए भेजा जा रहा है। इन बलों को गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से लिया गया है। इसके अतिरिक्त अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से हटाए जाने के बाद बल की 30 अतिरिक्त कंपनियों को भी अगले कुछ दिन में राज्य में भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अलगाववादियों ने घाटी में अपने विरोध प्रदर्शन और बंद को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। लिहाजा, इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज, बाजार, सार्वजनिक परिवहन और दूसरे व्यापार बंद हैं। पुराने श्रीनगर और अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है, जबकि कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा और बडगाम में भी पाबंदी लगाई गई है।