{"_id":"579a000b4f1c1be41321e094","slug":"rajnath-to-raise-issue-of-pak-support-to-terror-at-saarc-meeting-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान जाकर ये अहम मुद्दे उठाएंगे राजनाथ सिंह ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान जाकर ये अहम मुद्दे उठाएंगे राजनाथ सिंह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापार से जारी आतंकवाद को रोकने के लिए भारत एक बार फिर पाकिस्तान से सहयोग करने के लिए कहेगा। तीन अगस्त से इस्लामाबाद में होने वाली सार्क देशों के मंत्रियों की दो द दिवसीय बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस्लामाबाद जाएंगे।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा है, 'सार्क देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह कड़ा रुख दिखाते हुए पाकिस्तान से कहेंगे कि वह भारत में आतंकवाद फैलाना बंद करे।' दो जनवरी को पठानकोट में हुए हमले के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत का कोई वरिष्ठ नेता पाकिस्तान का दौरा करेगा। पठनकोट हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तल्खी बढ़ गई थी।
राजनाथ सिंह पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और गृह मंत्री चौधरी नासिर अली खान के साथ अलग से मुलाकात भी कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य क्षेत्रों में आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका के सबूत भी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
हाल ही भारत और पाकिस्तान के दो बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी चला। पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी को 'शहीद' बताया था और कहा था, 'एक दिन कश्मीर पाकिस्तान हो जाएगा।' इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'उनका यह सपना मरते दम तक पूरा नहीं होगा।'
राजनाथ सिंह पठानकोट और मुंबई आतंकी हमलों की धीमी जांच का मुद्दा भी उठाएंगे। पठानकोट हमले में पाकिस्तान के जैश ए मोहम्मद का हाथ है। राजनाथ सिंह के साथ गृह सचिव राजीव महर्षि और मंत्रालय के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पाकिस्तान जाएंगे।