फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath speaks to British counterpart Ben Wallace talks focus on future growth of defence ties

India-UK: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटिश समकक्ष से की बात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Tue, 21 Feb 2023 08:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Feb 2023 08:16 PM IST
सार

रक्षा मंत्री ने टेलीफोन पर हुई वार्ता को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य रक्षा संबंधों को भविष्य में आगे बढ़ाना है। 

विज्ञापन
Rajnath speaks to British counterpart Ben Wallace talks focus on future growth of defence ties
राजनाथ सिंह, बेन वालेस - फोटो : फेसबुक/राजनाथ सिंह, बेन वालेस

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बेन वालेस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत भारत में सैन्य हार्डवेयर के सह-विकास (को-डेवलपमेंट) और सह-उत्पादन (को-प्रोडक्शन) पर केंद्रित रही। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने औद्योगिक सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि सहयोग के संभावित क्षेत्र की पहचान की गई है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। रक्षा मंत्री ने टेलीफोन पर हुई वार्ता को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य रक्षा संबंधों को भविष्य में आगे बढ़ाना है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, "ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस के साथ बात करके खुशी हुई। बातचीत सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के भविष्य के विकास पर केंद्रित थी।" उन्होंने कहा, "हमने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। हमारी बातचीत में क्षेत्रीय विकास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत रक्षा और सुरक्षा मुद्दों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि चर्चा रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी और इसके लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई। उन्होंने कहा, "हमने रक्षा औद्योगिक सहयोग (डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉ-ऑपरेशन) बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की और सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान की। हमने यह भी सुझाव दिया कि यूके की कंपनियों को भारत के विकास की कहानी का हिस्सा बनना चाहिए और भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन में भाग लेना चाहिए।"


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्रियों ने अपने मौजूदा रक्षा सहयोग की संक्षिप्त समीक्षा की और अपने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed