फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh will review the decision to stop action against terrorist in Ramzan

गृह मंत्री 7 जून से दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर, रमजान में कार्रवाई रोकने के फैसले की करेंगे समीक्षा

Tue, 05 Jun 2018 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh will review the decision to stop action against terrorist in Ramzan
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 7 जून से जम्मू कश्मीर के जमीनी हालात का जायजा लेने दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाए जाने के फैसले की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह सीमा पार से हुई गोलाबारी में प्रभावित हुए लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

 
गृह मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ सिंह सैन्य कार्रवाई पर विराम के इस दौर में शांति प्रक्रिया का संभावनाओं पर सभी संबंधित पक्षकारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हो सकती है। माना जा रहा है कि यह अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के लिए भी मौका होगा कि वह केंद्र के साथ बातचीत में अपनी दिलचस्पी दिखाए।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने साफ तौर पर कह रखा है कि अलगाववादी चाहें तो शांति प्रक्रिया वार्ता में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर में चल रही केंद्र की विकास योजनाओं का भी जायजा लेंगे। ईद के बाद शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी गृहमंत्री के मुख्य एजेंडों में एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में सैन्य कार्रवाई पर विराम के बाद जारी हिंसा को लेकर दिल्ली में कई स्तर पर विचार विमर्श किया गया। बीते शुक्रवार को राज्यपाल एन एन वोहरा ने गृहमंत्री से लंबी बातचीत की। इसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम के करार संबंधित विभिन्न पहलुओं से गृहमंत्री को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed