{"_id":"57a118734f1c1b56152ba451","slug":"rajnath-singh-will-leave-for-pakistan-for-saarc-summit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्क सम्मेलन के लिए आज पाक रवाना होंगे राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सार्क सम्मेलन के लिए आज पाक रवाना होंगे राजनाथ
ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्क देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को पाकिस्तान रवाना हो रहे हैं। राजनाथ सिंह सार्क के मंच से पाकिस्तान की जमीन से भारत में होने वाली आतंकी गतिविधियों का मुद्दा उठाएंगे। इस मुद्दे पर भारत को बांग्लादेश का साथ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गृह मंत्री लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठा सकते हैं। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि दोनों देशोें के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाने से पहले गृहमंत्री ने मंगलवार को एक बार फिर विदेश सचिव एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बातचीत कर अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद के बहिष्कार को भारत के साथ पाकिस्तान सरकार भी गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी समकक्ष अधिकारियों ने बैक चैनल के जरिये कहा है कि सईद की धमकी दरअसल उसका राजनीतिक पैंतरा है। सूत्रों ने बताया कि पाक सरकार भारत समेत सभी देशों के गृहमंत्रियों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।
उधर, भारत पाक सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स पूरी तरह सतर्क हैं। बीएसएफ प्रमुख केके शर्मा ने कहा है कि सीमा पर चौकसी कर रहे दोनों बल हाफिज सईद की करतूतों को काबू में रखने में सक्षम हैं।