फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   : Lok Sabha Elections 2024 Defence Minister Rajnath Singh BJP's manifesto committee for Lok Sabha Polls

Lok Sabha Polls: भाजपा ने किया मैनिफेस्टो कमेटी का एलान, राजनाथ को अध्यक्ष तो सीतारमण को बनाया संयोजक

Sat, 30 Mar 2024 05:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 BJP : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की घोषणापत्र समिति  के 27 सदस्यों में गुजरात, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को भी रखा गया है। 

विज्ञापन
: Lok Sabha Elections 2024 Defence Minister Rajnath Singh BJP's manifesto committee for Lok Sabha Polls
निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह समिति लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी वादों को लेकर विचार-विमर्श करेगी और उन्हें अमलीजामा पहनाएगी। इसके लिए समिति देश भर के लोगों से सुझाव मांगेगी। 

विज्ञापन


भाजपा की समिति में कौन-कौन?
अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंत बिस्व सरमा, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछली बार भी राजनाथ सिंह ने ही संभाली थी कमान
गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सदस्यों वाली मैनिफैस्टो कमेटी बनाई थी। तब उसकी कमान तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ही सौंपी गई थी। इस बार भी उन्हें ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा अप्रैल के दूसरे हफ्ते में घोषणापत्र जारी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार ये थे भाजपा के अहम वादे
बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा ने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 के खात्मे, किसानों को छह हजार रुपये की सहायता, छोटे किसानों-दुकानदारों को पेंशन, एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव कराने जैसे अहम वादे किए थे। इसमें से राम मंदिर का निर्मांण और अनुच्छेद-370 को खत्म करने का वादा भाजपा सरकार पूरा कर चुकी है। वहीं, समान नागरिक संहिता लागू करने की शुरुआत उत्तराखंड से हो चुकी है। इसके अलावा, कई अन्य वादों को भी पार्टी पूरा कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed