फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh statement ahead of karnataka assembly elections

कर्नाटक: गृहमंत्री राजनाथ बोले- जीतने पर 1 लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ करेगी भाजपा

Sun, 06 May 2018 02:47 AM IST
एजेंसी, सेदाम (कर्नाटक) 
एजेंसी, सेदाम (कर्नाटक)  Updated Sun, 06 May 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh statement ahead of karnataka assembly elections
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में यदि भाजपा वापस सत्ता में लौटती है तो वह राज्य के किसानों का 1 लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ कर देगी। ये वादा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवर को किया। 

विज्ञापन


224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 12 मई को चुनाव है। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए यहां राजनाथ सिंह ने ये भी दावा किया कि कर्नाटक में 5 साल लंबे कांग्रेस शासन के दौरान 3800 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

 
राजनाथ सिंह ने कहा,  कर्नाटक में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाए गए बीएस येद्दुरप्पा जब पहले यहां भाजपा मुख्यमंत्री थे तो किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण मुहैय्या कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि सैकड़ों आत्महत्याओं के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आत्हत्या करने वाले किसानों के परिवारों के लिए मात्र 1 लाख रुपये की सहायता ही घोषित कर पाए। उन्होंने नारा लगाया, सिद्धा सरकार है कुंभकर्ण सरकार (सिद्धारमैया सरकार सोती हुई सरकार है)।  

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कर्नाटक में 5 साल के शासन के दौरान कानून-व्यवस्था की हालत सोचनीय थी। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान शीर्ष अधिकारी भी राज्य में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने केरल मॉडल को अपनाकर राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू किया है। 

भाजपा सरकार बनी तो महिला अपराधों में विशेष जांच टीम
राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी के ही नेतृत्व में विशेष जांच प्रकोष्ठ बनेगा। उन्होंने इसके लिए पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने की बात कही। 


लिंगायत को अल्पसंख्यक दर्जे पर किया कटाक्ष
राजनाथ सिंह ने कहा, अपने शासन के पहले 4 साल में कांग्रेस ने कर्नाटक में लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक दर्जा देने की कोशिश नहीं की। लेकिन चुनाव से ठीक पहले ऐसा करते हुए उसने समाज को बांटने की कोशिश की है, क्योंकि वह येद्दुरप्पा की सत्ता में वपसी रोकना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed