फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh slams China on Doklam standoff

भारत दुनिया का ताकतवर देश, इसलिए सुलझा डोकलाम विवाद: राजनाथ

Sun, 08 Oct 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh slams China on Doklam standoff

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन और भारत के बीच 78 दिन तक चला डोकलाम विवाद भारत की ताकत की वजह से हल हुआ।

विज्ञापन


बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'भारत  दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, अगर भारत कमजोर होता तो डोकलाम विवाद कभी भी नहीं सुलझता। बीते कुछ समय में दुनिया में भारत की छवि में बदलाव हुआ है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि डोकलाम को लेकर चीन और भारत के बीच एकबार फिर विवाद गहराता जा रहा है। चीन इस मुद्दे पर फिर से अपना अड़ियल रवैया दिखाने की फिराक में है इसलिए उसने डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को तैनात कर दिया है। चीन ने सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। 

पढ़ें- देश विरोधी ताकतों से राजनाथ ने किया अलर्ट, कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनर्गल जानकारी

पिछली बार इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। मामले के फिर तूल पकड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं।

अच्छे रिश्ते भारत-चीन दोनों के हित में हैं

Rajnath singh slams China on Doklam standoff
इस बीच चीन ने शनिवार को कहा है कि भारत के साथ अच्छा और स्थिर रिश्ता दोनों देशों के हित में है। उसने दो मोर्चों पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को बहुत खास तरजीह नहीं दी।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। वे सबसे बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘चीन-भारत के बीच अच्छा और स्थिर संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में है। क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed