{"_id":"5aeee5ca4f1c1b85028b85a2","slug":"rajnath-singh-says-under-leadership-of-yeddyurappa-bjp-will-govt-with-an-absolute-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में माथा टेकने के बाद बोले राजनाथ- कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में बनेगी बहुमत की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंदिर में माथा टेकने के बाद बोले राजनाथ- कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में बनेगी बहुमत की सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sun, 06 May 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक के दौरे पर हैं। आज वह चंपकधाम स्वामी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्जा अर्चना की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
राजनाथ सिंह ने बेंगलूरू में रोड शो भी किया। इस दौरान उनके काफिले में काफी भीड़ नजर आई। प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने भाजपा के लिए वोट मांगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कर्नाटक सरकार सुल्तानों की जयंती मनाती है। कांग्रेस ने समाज को विभाजित करने का षड्यंत्र रचते हुए इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। शाह ने मुख्यमंत्री को किसानों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर नहीं बल्कि उसकी सुनामी आएगी।
मुख्यमंत्री के काम पर सवाल खड़े करते हुए शाह ने कहा कि यदि सिद्धारमैया ठीक से काम करते तो महादयी नदी का पानी कर्नाटक के किसानों के खेतों तक पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के सत्ता में आते ही केवल 6 महीने के अंदर महादयी नदी के विवाद को सुलझा लिया जाएगा।