फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh says government talking sensitively with farmers movement will end soon

किसानों से संवेदनशीलता से बात कर रही सरकार, आंदोलन जल्द खत्म होगा: राजनाथ सिंह

Thu, 24 Dec 2020 04:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Dec 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says government talking sensitively with farmers movement will end soon
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार आंदोलनरत किसानों से पूरी संवेदनशीलता से बात कर रही है और उम्मीद है कि किसान विरोध जल्द खत्म कर देंगे। राजनाथ ने बुधवार को कहा कि किसान दिवस पर मैं अन्नदाताओं का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा कवच प्रदान किया है। कुछ किसान कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे हैं। सरकार उनसे बात कर रही और उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान निकलेगा।

विज्ञापन


राजनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, पूर्व पीएम चाहते थे कि किसानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का उचित दाम मिले और किसानों का मान-सम्मान सुरक्षित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से किसानों के हित में अनेक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन



हमारी सरकार किसानों का अहित नहीं होने देगी। चौधरी साहब आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed