{"_id":"59c051a24f1c1b2d688b546f","slug":"rajnath-singh-say-people-should-be-alert-from-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी ताकतों से राजनाथ ने किया अलर्ट, कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनर्गल जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश विरोधी ताकतों से राजनाथ ने किया अलर्ट, कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनर्गल जानकारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत खबरों और अनर्गल जानकारियों से बचने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने ऐसी जानकारियों को सच नहीं मानने और बिना पुख्ता जांच के फारवर्ड नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि देशविरोधी और अराजक तत्व व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिये अनर्गल जानकारियां फैला रहे हैं। लोग इन्हें सच मानकर फारवर्ड कर देते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी सूचनाएं और खबरें, जो कि पूरी तरह से गलत होती हैं और उनका कोई आधार नहीं होता व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर नियमित रूप से फैलाई जा रही हैं। अनेक लोग इन्हें सच मान लेते हैं। सिंह ने सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की खुफिया इकाई की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया के जरिये गलत सूचनाओं को फारवर्ड करने के प्रति लोगों को आगाह किया।
विज्ञापन
सिंह ने सशस्त्र बल के जवानों से इस तरह की जानकारियों को सच नहीं मानने की अपील करते हुए कहा कि इनकी पुख्ता जांच किए बिना फारवर्ड न करें। सिंह ने एसएसबी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी खुली सीमा की सुरक्षा करना बहुत कठिन काम है। एसएसबी 1751 किलोमीटर लंबी भारत नेपाल और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करती है।