फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh said that Pakistan was defeated in a direct fight in 1971 Now we will defeat it in indirect war too Latest News Update

अब पाक प्रायोजित आतंक पर वार: राजनाथ बोले- पाकिस्तान को 1971 में सीधी लड़ाई में हराया था अब परोक्ष युद्ध में भी हराएंगे

Sun, 12 Dec 2021 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Dec 2021 10:08 PM IST
सार

रक्षामंत्री ने कहा कि इस लड़ाई से भी यह पता चलता है कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती थी। पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ था, फिर भी वह एक नहीं रह सका। 1971 की हार के बाद से हमारा पड़ोसी भारत से लगातार छद्म युद्ध करता रहा है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said that Pakistan was defeated in a direct fight in 1971 Now we will defeat it in indirect war too Latest News Update
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिये भारत को तोड़ना चाहता है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसके मंसूबों को 1971 में चकनाचूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब पाक प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए काम चल रहा है। भारत की 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की याद में इंडिया गेट पर हो रहे दो दिवसीय स्वर्णिम विजय पर्व और भारत-बांग्लादेश मित्रता समारोह के अवसर पर राजनाथ ने कहा कि हमने सीधी लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी और अब उसके खिलाफ परोक्ष युद्ध में भी हमारी जीत होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत के खिलाफ छद्म युद्ध किया है। रक्षामंत्री ने कहा कि इस लड़ाई से भी यह पता चलता है कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती थी। पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ था, फिर भी वह एक नहीं रह सका। 1971 की हार के बाद से हमारा पड़ोसी भारत से लगातार छद्म युद्ध करता रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विजय पर्व न केवल एक विशेष अभियान है, बल्कि देशवासियों और हमारी सेनाओं की आत्मा में बसी हुई है, जो रानी लक्ष्मीबाई से लेकर मेजर सोमनाथ शर्मा, वीर अब्दुल हमीद और कैप्टन विक्रम बत्रा के रूप में हमारी सेना में मौजूद हैं। राजनाथ ने दो विश्व युद्ध को याद करते हुए कहा कि लंबे चले दोनों विश्व युद्ध के बाद यदि 20वीं सदी के सबसे निर्णायक युद्ध की बात होगी तो वह 1971 का युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के उलट पाकिस्तान अपनी मिसाइलों के नाम भी आक्रांताओं के नाम पर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed