फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh said that BIMSTEC countries stood by each other in difficult times

पैनेक्स-21: राजनाथ सिंह ने कहा- मुश्किल वक्त में बिम्सटेक देश एक दूसरे के साथ खड़े रहे

Wed, 22 Dec 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पुणे।
अमर उजाला ब्यूरो, पुणे। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 06:23 AM IST
सार

राजनाथ ने कहा, बिम्सटेक क्षेत्र में मौजूदा सभ्यताओं को मजबूत करके समान विचारधारा वाले देशों के बीच एक सहजीवी साझेदारी बनाने की क्षमता है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said that BIMSTEC countries stood by each other in difficult times
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिम्सटेक देश हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहे हैं। चक्रवात, सुनामी, भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की प्रतिकूल परिस्थितियों में सहयोग से हमारी दोस्ती का रिश्ता और मजबूत हुआ।  

विज्ञापन


राजनाथ सिंह पुणे के सैन्य इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित बहु-राष्ट्रीय, बहु-एजेंसी अभ्यास (पैनेक्स-21) में बोल रहे थे। इस अभ्यास का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के लिए आपदा प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देना और क्षमताओं का विकास करना है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा, बिम्सटेक क्षेत्र में मौजूदा सभ्यताओं को मजबूत करके समान विचारधारा वाले देशों के बीच एक सहजीवी साझेदारी बनाने की क्षमता है। भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक क्षेत्रीय संगठन के सदस्य हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने हिंद महासागर क्षेत्र और इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा एवं विकास वाली ‘सागर’ विचार धारा पर भारत के दृष्टिकोण का जिक्र किया। इसमें आर्थिक एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, भू एवं समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सतत क्षेत्रीय विकास और समुद्री अर्थव्यवस्था को संभालना शामिल है।


राजनाथ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये देश एक-दूसरे का सहयोग करने में पीछे नहीं हटेंगे। भारत की ओर से बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सभी सदस्य देशों की मदद के लिए हरसंभव उपाय व तकनीक साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed