फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh said Rahul Gandhi has no fire but Congress playing with fire by attempting Hindu-Muslim divide

BJP: 'राहुल में आग नहीं, पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही कांग्रेस', राजनाथ का विपक्ष पर वार

Sun, 05 May 2024 11:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 05 May 2024 11:27 AM IST
सार

Rajnath Singh Attacks Congress: राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भाजपा को 370 से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अनुमान जमीनी स्थिति के मूल्यांकन के बाद लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Rajnath singh said Rahul Gandhi has no fire but Congress playing with fire by attempting Hindu-Muslim divide
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Defence Minister Rajnath Singh statement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसी बड़ी योजनाओं पर अमल करेगी।

विज्ञापन


एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा
एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भाजपा को 370 से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अनुमान जमीनी स्थिति के मूल्यांकन के बाद लगाया गया है।
विज्ञापन


धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश
संपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। वे मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। मैं उन्हें सुझाव देना चाहता हूं राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। राहुल गांधी में कोई ‘आग’ नहीं है, लेकिन कांग्रेस आग से खेल रही है।'



इन जगहों पर सीट बढ़ने की उम्मीद
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताएंगे और पिछले पांच साल में सरकार के प्रदर्शन के आधार पर भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीट बढ़ेंगी और तमिलनाडु में हमें कुछ सीट मिलेंगी। केरल में भी हमारा खाता खुलेगा। हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी अच्छी-खासी सीट जीत रहे हैं। भाजपा 370 का आंकड़ा पार करेगी। 

सिंह ने कहा, 'ओडिशा, झारखंड और असम में भी हमारी सीट बढ़ेंगी। हम छत्तीसगढ़ में सभी सीट जीतेंगे।’ यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम होंगी, इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि वहां सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संपत्ति के पुन: वितरण की कांग्रेस की योजना को लेकर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। सिंह ने कहा कि संपत्ति के पुन: वितरण की अवधारणा से मंदी आएगी। अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणामों का सामना किया। निवेशकों का भारत से भरोसा उठ जाएगा।

भाजपा की बड़ी योजनाएं लागू करने का वादा
सत्ता में लौटने पर यूसीसी और ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जैसी भाजपा की बड़ी योजनाएं लागू करने के बारे में सिंह ने कहा कि भाजपा भारत के लोगों से जो वादा करती है, उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने आगे कहा, 'हम हमेशा अपने वादे पूरा करते हैं। हम अपनी विश्वसनीयता पर कभी प्रश्न चिह्न नहीं लगने देंगे और देश की एकता व अखंडता से समझौता नहीं करेंगे। हमने अपने चुनाव घोषणापत्र में जो भी कहते हैं, उसे लागू करते हैं। हमने जो भी कहा है, हमें उसे पूरा करना होगा। हम एक राष्ट्र, एक चुनाव की योजना पर आगे बढ़ेंगे। हम इस पर सभी राजनीतिक दलों समेत प्रत्येक वर्ग की राय लेंगे।’

यूसीसी पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यहां तक कि संविधान निर्माताओं को भी इसकी आवश्यकता महसूस हुई थी, जैसा कि नीति-निर्देशक सिद्धांतों में इसका उल्लेख है। कांग्रेस भय का माहौल पैदा करना चाहती है, वे हिंदू-मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्हें कोई समस्या नहीं है। वे जाति, नस्ल और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सरकार बनाना चाहते हैं और उन्होंने हमेशा ऐसा ही किया है।

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी और न ही आरक्षण खत्म करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भय पैदा करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर यह अफवाह फैलाने का आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में रही तो संविधान बदल देगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। 

गौरतलब है, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा अगर सत्ता में रही तो वह संविधान को फाड़कर फेंक देगी। कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने आशंका जताई है कि भाजपा संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा सकती है।

कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किए
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किए। उन्होंने आपातकाल के दौरान प्रस्तावना में बदलाव किया। भाजपा संविधान नहीं बदलेगी। संविधान निर्माताओं ने कभी नहीं सोचा था कि प्रस्तावना में कोई बदलाव होगा। आपने (कांग्रेस) संविधान के मूल विचार को चोट पहुंचाने का काम किया। संविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने इसे बदल दिया और अब वे हमपर निराधार आरोप लगा रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘वे (कांग्रेस) नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं सलाह देना चाहता हूं कि उन्हें विश्वास पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि डर पैदा करके। चुनावी अभियान तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।'


शुक्रवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत के लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रहे हैं और देश के संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। आरक्षण खत्म नहीं होगा। वे हमपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। 

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं से इस बारे में पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देगी। कांग्रेस के स्पष्टीकरण मांगे जाने पर सिंह ने कहा, 'हम आरक्षण के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed