फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh said cooperative sector will play important role in India the third largest economy

Maharashtra: राजनाथ सिंह बोले, भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारिता क्षेत्र की होगी अहम भूमिका

Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आयोजित एक साहित्य पुरस्कार समारोह को राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए देश को गारंटी दी है कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh said cooperative sector will play important role in India the third largest economy
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सहकारिता मंत्रालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है सहकारिता
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आयोजित एक साहित्य पुरस्कार समारोह को राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए देश को गारंटी दी है कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। भारत को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने में सहाकारिता महत्वपूर्ण अभियान निभा सकता है। उन्होंने बताया कि सहकारी आंदोलन ने ही देश में किसानों के हितों और समृद्धि के लिए कई रास्ते खोले हैं। नेफेड, इफको और अमूल जैसी कई सहकारी समितियों ने किसानों के आर्थिक-सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिंह ने बताया कि सहाकारी समितियों का विस्तार सिर्फ कृषि ही नहीं बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में भी हो गया है। कई सहाकारी समितियां अपने सदस्यों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण दे रही हैं। 

विज्ञापन

लखपति दीदी अभियान से ग्रामीणों को भी मिलेगा रोजगाकर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान घोषणा की थी कि सरकार का लक्ष्य है कि दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। लखपति दीदी सिर्फ महिलाओं की आर्थिक सहकारिता नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के लिए भी है, जिन्हें दीदी रोजगार भी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed