{"_id":"5fb6d68c49393060f67a3cdc","slug":"rajnath-singh-prakash-javadekar-released-two-books-based-on-select-speeches-of-the-president-ramnath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह, प्रकाश जावडेकर ने राष्ट्रपति के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का किया विमोचन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह, प्रकाश जावडेकर ने राष्ट्रपति के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का किया विमोचन
Fri, 20 Nov 2020 02:03 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का विमोचन करते हुए
- फोटो : twitter@rashtrapatibhvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का विमोचन किया। किताब में कोविड-19 से निपटने में देश के प्रयासों का भी जिक्र किया गया है ।
विज्ञापन
‘रिपब्लिकन एथिक वॉल्यूम तीन’ और ‘लोकतंत्र के स्वर’ किताबों का विमोचन करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति का संबोधन नए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, उनके शब्दों पर आधारित किताब का विमोचन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारे राष्ट्रपति विशाल हृदय वाले हैं जिनके कथन और कार्यों में समानता है। वह जो कहते हैं वो करते हैं, जिससे उनकी काफी विश्वसनीयता है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि किताब संदर्भ के लिए और हर किसी के लिए उपयोगी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों पर कई प्रेरक भाषण दिए हैं। इस किताब में उनके सभी भाषण इस देश के आत्मविश्वास को दिखाते हैं। इस किताब में कोविड-19 से निपटने में देश के प्रयासों पर उनका संबोधन भी है जहां भारत ने दूसरे देशों की तुलना में अच्छा काम किया और बहादुरी से अपनी सीमाओं की भी रक्षा की। यह सभी के लिए एक संदर्भ पुस्तिका है।’’
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, थलसेना प्रमुख एम एम नरवणे और उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एच एस अरोड़ा भी मौजूद थे। ‘रिपब्लिकन एथिक वॉल्यूम-तीन’ कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल के तीसरे वर्ष के चुनिंदा भाषणों का संग्रह है ।