फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh: People being misled over Citizenship Amendment Act; nobody's citizenship to be snatched

असम: 'सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि देने वाला कानून'; चुनावी रैली में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Thu, 14 Mar 2024 06:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 06:47 PM IST
सार

नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर तमाम अफवाहें फैलाई जा रही है, यहां तक कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सीएए कानून नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि देने वाला कानून है। 

विज्ञापन
Rajnath Singh: People being misled over Citizenship Amendment Act; nobody's citizenship to be snatched
असम में चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद - फोटो : X/@rajnathsingh

विस्तार

नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है कि भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीन ली जाएगी, लेकिन ये सब गलत है, ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। सीएए पर लगातार लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन


बारपेटा लोकसभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह चुनावी सभा
असम के बारपेटा में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 2014 तक भारत आए धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्रदान करेगा। भाजपा सहयोगी असम गण परिषद के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी के लिए प्रचार करते हुए राजनाथ सिंह ने बारपेटा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। गौरतलब है कि बारपेटा सीट से वर्तमान में सांसद कांग्रेस के अब्दुल खालिक हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून- राजनाथ 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर गुमराह किया जा रहा है। मैं आप सभी को आश्वासन देता हूं कि यह कानून किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा, यह सिर्फ नागरिकता देना वाला कानून है। गौरतलब है कि केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लागू किया, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए गैर दस्तावेज गैर मुस्लिम प्रवासियों के लिए तेजी से नागरिकता प्रदान करने के लिए संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के चार साल बाद नियमों को अधिसूचित किया गया। इस बीच, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में राम राज्य की स्थापना को कोई नहीं रोक सकता है। 

हमने सभी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा- राजनाथ सिंह
इस बीच, जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को बैंकिंग सिस्टम से नहीं जोड़ा गया था। मोदी सरकार ने चाय बागानों में काम करने वाले ऐसे करीब आठ लाख कामगारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि असम में करीब ढाई लाख मूल निवासियों को जो भूमिहीन थे, उन्हें जमीन के अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed