फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh on India-China Pakistan Row Want Peace, but Won't Tolerate Harm to India Self-respect

संभल जाएं पाक-चीन, हमारा भारत कमजोर नहीं, दे सकता है मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ

Sat, 19 Dec 2020 12:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Dec 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh on India-China Pakistan Row Want Peace, but Won't Tolerate Harm to India Self-respect
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने भारत-चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प पर कहा कि कोरोना काल में चीन के रवैये ने उसके मंसूबों को जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा, चीन के साथ सीमा विवाद से भारत जिस तरह से निपटा है उसने साबित किया है कि भारत कमजोर नहीं है। यह नया भारत है जो सीमा पर उल्लंघन, आक्रामकता तथा किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। 

विज्ञापन


हैदराबाद के डुंडीगल में एयर फोर्स अकादमी में कंबाइन ग्रेजुएशन परेड में वायु सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में हाल ही में हुए भारत-चीन गतिरोध से आप सभी भली-भांति परिचित हैं, लेकिन हमने दिखा दिया कि अब यह हमारा भारत कोई कमजोर भारत नहीं है। अब तो भारत आतंकवादियों के खिलाफ देश के भीतर ही नहीं बल्कि सीमा पार जाकर भी प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। रक्षामंत्री ने आगे कहा, दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक के तौर पर बातचीत हो रही है। मैं फिर से कहना चाहूंगा कि हम संघर्ष नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। लेकिन हम देश के स्वाभिमान पर किसी भी तरह की चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन


चार युद्धों में मात खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा पाक
पाकिस्तान पर बोलते हुए रक्षामंत्री ने कहा, हमारे पड़ोसी देश मुंह की खाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पाकिस्तान सीमाओं पर छिटपुट संघर्षों को अंजाम दे रहा है। एक नहीं बल्कि चार युद्धों में मात खाने के बाद भी पाकिस्तान आतंकवाद के छद्म युद्ध लड़ रहा है। रक्षामंत्री ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के शिविरों पर भारत के हवाई हमलों का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि भारत न केवल देश के भीतर आतंकवाद से प्रभावी ढंग से मुकाबला कर रहा है बल्कि सीमाओं के बाहर जाकर भी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने दिखाया शौर्य और पराक्रम का दम
इस समारोह में रक्षामंत्री ने भारतीय वायु सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, अब आप जिस संगठन के अंग हैं, उसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय वायुसेना ने जरूरत पड़ने पर, दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाले शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया है। जवानों की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा, भारत न केवल देश के भीतर आतंकवाद को प्रभावी ढंग से संभाल रहा है। सशस्त्र बल और पुलिस आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं। यह दुनिया को भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत इरादों को दर्शाता है। हमने साबित किया है कि भारत कमजोर नहीं है। 





उन्होंने कहा, लेकिन हमने साबित किया है कि भारत कमजोर नहीं है। यह नया भारत है जो सीमा पर उल्लंघन, आक्रामकता तथा किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। सिंह ने कहा कि भारत को कई देशों का समर्थन मिला है और उसकी सराहना भी हुई है।

यह भी पढ़ें: राजनाथ ने दुश्मनों को चेताया, 'सीमा पर है चुनौती, पर सरकार और पीएम नहीं होने देंगे संसाधन कम'


गतिरोध का हल निकालने के लिए कूटनीतिक एवं सैन्य स्तर पर हुई कई दौर की वार्ता का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, मैं दोहराना चाहती हूं कि हम संघर्ष नहीं शांति चाहते हैं, लेकिन देश के आत्मसम्मान को किसी भी तरह का नुकसान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सीमाओं पर छिटपुट संघर्षों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि चार युद्धों में भारत से पराजित होने के बावजूद पड़ोसी देश आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध छेड़ रहा है, लेकिन सैन्य बल और पुलिस आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के शिविरों पर भारत के हवाई हमलों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत न केवल देश के भीतर आतंकवाद से प्रभावी ढंग से मुकाबला कर रहा है बल्कि सीमाओं के बाहर जाकर भी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया को भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत इरादों को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed