फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh launches web portal to issue NOC for projects in Indian water sector

राजनाथ सिंह ने भारतीय जल क्षेत्र मे संस्थाओं को एनओसी जारी करने के लिए वेब पोर्टल किया लॉन्च

Tue, 30 Jun 2020 05:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Jun 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh launches web portal to issue NOC for projects in Indian water sector
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय जल क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में अनुसंधान, सर्वेक्षण, अन्वेषण और दोहन से संबंधित बिजली परियोजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने वाली संस्थाओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए सोमवार को वेब पोर्टल लॉन्च किया।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रणाली से इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रभावी, तीव्र और पारदर्शी तंत्र तैयार होगा। इससे पहले मंत्रालय ने हवाई सर्वेक्षण और फोटोग्राफी के लिए एनओसी देने के लिए एक ऐसा ही पोर्टल शुरू किया था। मंत्रालय ने कहा कि वेब पोर्टल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन, भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन और भू-सूचना केंद्र तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार, किसी देश के समुद्र तट से 12 समुद्री मील तक फैसले सभी क्षेत्र उस देश का क्षेत्रीय जल है। देश के समुद्र तट से 200 समुद्री मील तक फैसले सभी इलाके इसके विशेष आर्थिक क्षेत्र हैं। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना अध्यक्ष चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed