{"_id":"5765c31d4f1c1b404c11bad1","slug":"rajnath-singh-is-not-happy-on-hurl-of-his-name-for-cm-candidate-in-up-election-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मिशन 2017: नाम उछलने से खुश नहीं हैं राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी मिशन 2017: नाम उछलने से खुश नहीं हैं राजनाथ
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार में नंबर 2 की हैसियत से हैं संतुष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की सियासी चर्चाओं से गृह मंत्री राजनाथ सिंह परेशान हैं। अपने आप को उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर रखते हुए वे यह बात पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश में कई चेहरे हैं। बावजूद उसके सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कयासों का दौर जारी है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए नाम उछाले जाने की चर्चाओं को सुनकर राजनाथ खुश नहीं है। राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद उनसे मिलने गए नेताओं को उन्होंने अपना दर्द भी साझा किया है।
विज्ञापन
वैसे उनके करीबियों की मानें तो सिंह इस वक्त यूपी का चेहरा बनने को तैयार नहीं हैं। उनका कद राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्र सरकार में उनकी हैसियत नंबर 2 की है। यहां पर अपने काम से वे संतुष्ट हैं। हालांकि नंबर दो से यूपी के मुख्यमंत्री का चेहरा बनना समझदारी भी नहीं कही जाएगी।
विज्ञापन
यही वजह है कि राजनाथ ने चर्चाओं के खंडन में भी देर नहीं की। यदि मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर कयासों का दौर जारी रहता है तो केंद्र सरकार में कामकाज पर भी असर पड सकता है। सरकार में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है। नौकरशाही भी बेलगाम होने लगती है।
दरअसल पिछले 1 माह से यूपी में उनके दौरे और कार्यक्रमों की बढ़ी रफ्तार को देखकर सियासी गलियारे में माना जाने लगा की यूपी में उनकी भूमिका अहम होगी। वैसे भाजपा आलाकमान भी यह महसूस करता है कि राजनाथ को छोड़कर पार्टी के पास पैन यूपी का कोई चेहरा नहीं है।
वरूण गांधी के रूप में अगर चेहरा है भी तो आलाकमान को उनपर विश्वास नहीं है। यही वजह है कि राजनाथ को मुख्यमंत्री पद का पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से ऑफर देने की बात भी समाने आईं। पार्टी और संघ के जरिए कराए गए सर्वे में भी राजनाथ का नाम वरूण गांधी और स्मृति ईरानी के साथ प्रमुखता में उभरकर सामने आया था।
मगर सिंह इस मामले में स्पष्ट हैं। अपने कद को देखते हुए अभी वे गृह मंत्री के रूप में देश की सेवा करने के मूड में है।
Published By Rahul Sankrityayan