हाईटेक दीवार खड़ी करने की दिशा में भारत ने बढ़ाया कदम, आतंकियों के छूटेंगे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश के पहले स्मार्ट फेंस पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन जम्मू में कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस फेंस के जरिए सीमा पर जाकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा हालात की जानकारी ली जा सकेगी। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में पांच-पांच किलोमीटर की दूरी में दो स्थानों पर यह फेंस बनाए गए हैं।
उद्घाटन के बाद राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि कॉम्प्रिहेन्सिव इंटेग्रेटिड मैनेजमेंस सिस्टम को लागू करने से हमारी सीमा पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी। हम जल्द ही इस तकनीक को 2026 किलोमीटर सीमा में लागू करेंगे जिसे असुरक्षित माना जाता है। इससे फिजिकल पेट्रोलिंग पर हमारी निर्भरता में भी कमी आएगी।
बातचीत के दौरान गृहमंत्री से रेवाड़ी गैंगरेप को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की है। जिन्होंने मुझे इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी के दो फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
I understand that after introducing Comprehensive Integrated Border Managment System our borders will be more secure. We'll introduce this technology across 2026 km of the border which is considered vulnerable. It'll also reduce dependence on physical patrolling: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/Szbx4MTZzV
— ANI (@ANI) September 17, 2018