India-Kenya: केन्या के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने की द्विपक्षीय बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को केन्या के रक्षा मंत्री अदन बेयर डुएले के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ाव को प्राथमिकता दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को केन्या के रक्षा मंत्री अदन बेयर डुएले के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ाव को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में आगामी नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को जी20 सदस्यता में शामिल करने के लिए सभी जी20 सदस्य देशों को पत्र लिखा है।
साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अपनी ओर से जुलाई 2023 में केन्या के आईएमओ (अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन) के महासचिव पद के लिए भी अपना समर्थन बढ़ाया था। इस बैठक से पहले केन्या के रक्षा मंत्री अदन बेयर डुएले को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
#WATCH | Delhi | At the bilateral meeting with Aden Bare Duale, Cabinet Secretary for Kenya’s Ministry of Defence, Defence Minister Rajnath Singh says, "Our collaborations in trade, economy, education, health and people-to-people contacts have grown from strength-to-strength. I… pic.twitter.com/p7kACfdQBE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 29, 2023
केन्या के रक्षा मंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी
साथ ही इस द्विपक्षीय बैठक में केन्या के रक्षा मंत्री अदन बेयर डुएले ने कहा कि मैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि भारत वैश्विक स्तर पर उन देशों में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत और केन्या के बीच आजादी से पहले से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना करना चाहता हूं और मैं इसे मान्यता भी देना चाहता हूं. हमारे देश में विशाल भारतीय-केन्याई आबादी रहती है। जब पीएम मोदी ने 2017 में हमारे देश का दौरा किया, तो यह एक ऐतिहासिक यात्रा थी।
#WATCH | Delhi | At the bilateral meeting with Defence Minister Rajnath Singh, Aden Bare Duale, Cabinet Secretary for Kenya’s Ministry of Defence says, "I want to congratulate India for the soft landing of Chandrayaan-3 near the lunar south pole..." pic.twitter.com/uyc16POoIx
— ANI (@ANI) August 29, 2023