Rajnath Singh: माउंट एवरेस्ट और कंचनजंघा को फतह करने निकले दल, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी
- रक्षामंत्री ने तीन पर्वतारोहण अभियानों को दिखाई झंडी।
- माउंट एवरेस्ट और कंचनजंघा की चढ़ाई करेंगे सेना के जवान और एनसीसी कैडेट्स।
- मई तक चोटी तक पहुंचने का लक्ष्य।
- माउंट एवरेस्ट के दल में पांच छात्राएं भी शामिल।
- भारत और नेपाली सेना के जवानों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट्स हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Flagged-off expeditions to Mt Everest & Mt Kangchenjunga from South Block in New Delhi.
⁰25 Indian Army climbers aim to summit Mt Everest and a Joint team of Indian Army & Nepali Army is set to scale Mt Kangchenjunga. Also, 10 NCC cadets aim to scale Mt Everest. I wish everyone… pic.twitter.com/cdtjmsafrU— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 3, 2025विज्ञापन
इस अवसर पर रक्षामंत्री ने पर्वतारोहियों से बातचीत की और उनके साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि ये अभियान युवाओं को प्रेरित करेंगे और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्वतारोहण में भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करेंगे।
ये भी पढ़ें- Waqf Bill: खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार
भारतीय सेना के 12 पर्वतारोही और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सेना के माउंट एवरेस्ट अभियान में 34 पर्वतारोही शामिल हैं। यह दल पारंपरिक साउथ कोल रूट का अनुसरण करेगा। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी करेंगे। संयुक्त भारत-नेपाल अभियान का उद्देश्य कंचनजंगा पर चढ़ना है। इसमें भारतीय सेना के 12 पर्वतारोही और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल होंगे। इसका नेतृत्व भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह करेंगे।
ये भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: वक्फ बिल पर लालू ने ICU से दिया जवाब, लोकसभा में अमित शाह ने की थी टिप्पणी
एनसीसी के दल में शामिल होंगी पांच छात्राएं
माउंट एवरेस्ट पर एक संयुक्त एनसीसी अभियान का नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। इस दल में पांच छात्राओं समेत 10 कैडेट्स, चार अधिकारी और 11 स्थायी प्रशिक्षक शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.