दुश्मन से निपटने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल कोस्टल बैटरी समेत 12 हजार करोड़ रुपये के हथियार खरीदेगा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पहली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में भारतीय नौसेना के लिए दो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बैटरी की खरीद सहित लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की हथियार प्रणालियों के अधिग्रहण का फैसला किया है। यह बैठक गुरुवार को होने वाली है जिसमें रक्षा मंत्री भारत और विदेश दोनों से कई अधिग्रहणों पर विचार करने जा रहे हैं।
दो मोबाइल मिसाइल तटीय बैटरी को नौसेना के लिए अधिग्रहित किया जाना है। नौसेना 1400 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बैटरी तैनात करेगी जो किसी भी दुश्मन युद्धपोत को नष्ट कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि नौसेना अपने मौजूदा सिस्टम को बदलने के लिए दो ब्रह्मोस मिसाइल बैटरियों का इस्तेमाल करना चाहती है जो पुरानी हो गई हैं।
Defence Ministry to decide on buying two BrahMos missile coastal batteries to tackle enemy warships
Read @ANI Story | https://t.co/BkjhtWOQl4 pic.twitter.com/KCUdB7dDIyविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2019