फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh attack on pakistan in loksabha

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, 'भारत के मुकुट पर हमारे पड़ोसी की है बुरी नजर'

Thu, 21 Jul 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh attack on pakistan in loksabha
राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे।

लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेश दौरे पर होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के मुद्दे पर सारी जानकारी ली और वापस आते ही कश्मीर मुद्दे पर बैठक की।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है, लेकिन हमारे पड़ोसी की इस पर बुरी नजर है। उन्होंने कहा कि भारत में जो आतंकवाद है वह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद है। वे बोले कि कश्मीर भारत का मुकुट है।
विज्ञापन


राजनाथ बोले कि पाकिस्तान में अंदर ही अंदर घमासान चल रहा है, लेकिन उसे सुधारने के बजाय पाकिस्तान भारत को तोड़ना चाहता है। भारत के मुसलमान भाइयों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह बोले कि मुसीबत की घड़ी में हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की एक कविता की कुछ लाइनें भी राजनाथ सिंह ने बोलीं। वे बोले- 'चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का जो सपना अपने ही घर में खड़ा होता है।'

पाकिस्तान की भारत को अस्थिर करने की कोशिश

rajnath singh attack on pakistan in loksabha
पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाइयों की चिंता करने के बजाए पाकिस्तान अपने देश में स्थिरता लाने पर ध्यान दे। पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के कुछ नौजवानों को बरगलाने की कोशिश की गई है। किसी भी हमले में अगर भारत का कोई जवान मारा जाता है तो कुछ विकृत मानसिकता के लोग जश्न मनाने का काम करते हैं। यहां तक कि न्यायालय से भी अगर किसी को सजा-ए-मौत दे दी जाती है तो उसे कुछ लोग गलत कहते हैं।

न सब के लिए उन्होंने पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया और कहा कि पाकिस्तान ही नौजवानों को बरगला रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर के हालात को सुधारने की जरूरत है, लेकिन यह सिर्फ सरकार नहीं कर सकती। हम सभी को साथ मिलकर इस हालात का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed