फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh Amit Shah on hasnain masoodi remark on Shyama Prasad Mukherjee article 370 kashmir

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर एनसी सांसद के बयान पर भड़के राजनाथ और शाह, कहा- तथ्य दें या माफी मांगें

Tue, 06 Aug 2019 05:43 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Amit Shah on hasnain masoodi remark on Shyama Prasad Mukherjee article 370 kashmir
Hasnain Masoodi - फोटो : ANI
लोकसभा में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल कॉन्प्रेंस के नेता हसनैन मसूदी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर दिए बयान के लिए सदन से मांफी मांगने को कहा। सांसद के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी कड़ी आपत्ति जताई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। 
विज्ञापन


दरअसल लोकसभा में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्प्रेंस (जेकेएनसी) पार्टी के नेता और अनंतनाग से सांसद हसनैन मसूदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर एक बयान दिया जिससे सदन में हंगामा हो गया।  
विज्ञापन


हसनैन मसूदी ने चर्चा के दौरान कहा, ''अनुच्छेद 370 लागू करने का प्रस्ताव उस समय संविधान सभा के कैबिनेट में पास हुआ था, उसका कोई विरोध नहीं किया गया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस कैबिनेट में थे।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का समर्थन कभी नहीं किया। या तो सदस्य को तथ्यात्मक संदर्भ प्रस्तुत करना चाहिए या उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।" 
 

अमित शाह की आपत्ति और शोरशराबे के बीच मसूदी अपने बयान पर डटे रहे। मसूदी ने कहा, "संविधान सभा के बहस का रिकॉर्ड यहां लाइए। बिल के विरोध में किसी ने वोट नहीं दिया। क्या वह (श्यामा प्रसाद मुखर्जी) कैबिनेट में शामिल नहीं थे।" 


इस पर शाह ने कहा, "इस तरह से बेबुनियाद बातें यहां नहीं हो सकतीं।" अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर से हसनैन मसूदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

हसनैन मसूदी ने यह भी कहा, "आपको नहीं पता कि आपने क्या खोया। आपने एक करोड़ पच्चीस लाख लोगों का विश्वास खोया, उनका भरोसा खोया। आपने जो कदम उठाए हैं वह संविधान से खिलवाड़ है। अनुच्छेद 370 जो आपने हटाया उसका अधिकार आपके पास है ही नहीं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed