{"_id":"591a34364f1c1bfc71f229b2","slug":"rajnath-hints-action-to-avenge-soldiers-mutilation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पर जवाबी हमले के संकेत, राजनाथ बोले- सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारियों में भी लगे थे 10 से 15 दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक पर जवाबी हमले के संकेत, राजनाथ बोले- सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारियों में भी लगे थे 10 से 15 दिन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संकेत दिए कि भारत सेना के जवानों के सिर काटने के मामले में पाकिस्तान पर जवाबी हमला करेगा। उन्होंने कहा कि यह अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए कि सरकार की तरफ से कुछ नहीं हो रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारियों में भी 10 से 15 दिन का समय लगा था।
वह एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। राजनाथ ने कहा, ‘मैं अभी बस इतना कह सकता हूं कि हम अपने देशवासियों का मस्तक शर्म से नहीं झुकने देंगे। हमारे दिलों में दर्द है लेकिन हम इसे लंबे समय तक जारी नहीं रहने देंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सेना सीमा पार कर आतंकियों पर हमला करेगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा। जो कहते हैं वो करते नहीं हैं। हम पहले से ही इसकी घोषणा नहीं करेंगे। हम करके दिखाएंगे।’
कश्मीर के रहने वाले लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की आतंकियों द्वारा की गई क्रूर हत्या पर गृहमंत्री ने कहा, इस घटना से कश्मीरियों समेत सभी भारतीयों को दर्ज पहुंचा है। फैयाज कश्मीर युवाओं के लिए रोल मॉडल थे।