फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajkot Game Zone Fire Accident Condolence Message President PM Modi and other reactions

Rajkot Fire: गेम जोन आग हादसे में बच्चों समेत 27 की मौत पर राष्ट्रपति-PM ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा

Sun, 26 May 2024 01:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 01:17 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेम जोन में कई जगह मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। बड़ी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां फैली हुई थीं। आग लगते ही ये भी उसकी चपेट में आ गए और 30 सेकेंड के अंदर आग पूरे गेम जोन में फैल गई। आग से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन
Rajkot Game Zone Fire Accident Condolence Message President PM Modi and other reactions
राजकोट के गेम जोन में लगी आग बुझाता फायर कर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे गेम जोन में आग लगने से अब तक 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस दर्दनाक हादसे से देशभर में शोक की लहर है। घटना पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य ने भी शोक जताया है। वहीं, कांग्रेस ने गुजरात सरकार से लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेम जोन में कई जगह मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। बड़ी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां फैली हुई थीं। आग लगते ही ये भी उसकी चपेट में आ गए और 30 सेकेंड के अंदर आग पूरे गेम जोन में फैल गई। आग से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। हालांकि अभी आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है, जिन्होंने अपने छोटे बच्चों और प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से बचाए गए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजकोट अग्निकांड पर गहरा दुख जताया। पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की। उनसे बचाव और राहत प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है। कुछ समय पहले टेलीफोन पर हुई बातचीत में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।' उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।


उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राजकोट में दुखद आग की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

गृह मंत्री ने हादसे पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजारत सीएम से भी बात की। शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुखी है। इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात कर जानकारी ली है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भीषण आग लगने के हादसे की खबर से व्यथित हूं। प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। फिलहाल, पंजाब में हूं लेकिन लगातार राजकोट के अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'


भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से संबल की कामना की।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयंशकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजकोट में लगी भयानक आग में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। 



गायकवाड़ बोलीं- मुआवजे की घोषणा पर्याप्त नहीं, सरकार जीवन की सुरक्षा के लिए उठाए कदम
इसके अलावा मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने भी राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों सहित अन्य लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, ' केवल मुआवजे की घोषणा करना पर्याप्त नहीं होगा। गुजरात सरकार को लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूर है। 

वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निगम प्रशासन को शहर और राज्य के बाकी हिस्सों में गेम जोन और मॉल का तुरंत अग्नि सुरक्षा ऑडिट करना चाहिए। 

गेम जोन में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवार घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। महिलाएं अपने परिवारीजनों को खोने का शोक मना रही हैं। 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                आप प्रमुख की सीएम से अपील- तत्काल जांच के आदेश दें
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                राजकोट अग्निकांड पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने भी शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'अधिकांश इमारतों के पास एनओसी नहीं है। गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और बच्चे मनोरंजन के लिए बाहर जाते हैं। लोग डरे हुए हैं। मैं सीएम से अपील करता हूं कि वे तत्काल जांच का आदेश दें और आरोपियों को दंडित करें मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, यह भी सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।'
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

अग्निकांड की एसआईटी करेगी जांच: सांघवी
गेम जोन में लगी आग की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा, इस घटना में कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए हैं, मैं अभी राजकोट जा रहा हूं। एसआईटी आज रात अपनी जांच शुरू करेगी। व्यवस्थापक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।' अग्निकांड स्थल का दौरा करने के बाद बैठक होगी और आज रात से कार्रवाई शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed