{"_id":"5900afb34f1c1b9228c0dfa9","slug":"rajiv-rai-bhatnagar-appointed-dg-of-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा नक्सली हमले के दो दिन बाद CRPF को मिला नए डीजी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुकमा नक्सली हमले के दो दिन बाद CRPF को मिला नए डीजी
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
राजीव राय भटनागर, डीजी, सीआरपीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकमा नक्सली हमले के दो दिन बाद सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। नियुक्ति संबंधि कैबिनेट कमेटी ने बुधवार शाम इस पद के लिए यूपी कैडर व 1983 बैच केआईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
सुकमा हमले में 25 जवानों के शहीद होने के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों और जम्मू-कश्मीर में तैनात सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ के महानिदेशक पद के दो महीने से खाली रहने के चलते खासा विवाद खड़ा हो गया था। 1984 बैच के सुदीप लखटकिया सीआरपीएफ केकार्यवाहक महानिदेशक थे।
विज्ञापन
कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल कैडर व 1983 बैच केआर को पचनंदा को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेश नियुक्त किया है। पचनंदा फिलहाल एनडीआरएफ के महानिदेशक हैं। राजीव भटनागर अबतक नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमख थे। वह 1983 बैच के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्रालय ने पहले पचनंदा का नाम सीआरपीएफ डीजी के पद केलिए भेजा था। लेकिन पीएमओ ने भटनागर को वरिष्ठता के आधार पर सीआरपीएफ का प्रमुख नियुक्त किया है। गौरतलब है कि सुकमा हमले के बाद सख्त हो रही केंद्र सरकार के लिए नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ का रोल अहम साबित होगा।