फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Kumar still not reached CBI office in sharda chitfund scam

शारदा चिटफंड घोटाला: गिरफ्तारी से बचने के लिए राजीव कुमार ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

Fri, 20 Sep 2019 08:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Kumar still not reached CBI office in sharda chitfund scam
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार (फाइल फोटो)
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शुक्रवार को भी सीबीआई कार्यालय नहीं पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने एक दिन पहले ही उनके खिलाफ ताजा नोटिस जारी किया था और शारदा चिट फंड मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था।
विज्ञापन


एजेंसी  विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है। इस बीच कुमार ने अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है जिस पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है। एजेंसी के सूत्रों ने यहां कहा कि कई करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने उन्हें अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए समन किया था। उन पर आरोप है कि जांच एजेंसी द्वारा अंतिम आरोपपत्र तैयार करने के लिए आवश्यक कई साक्ष्यों को उन्होंने कथित तौर पर दबा दिया।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के अधिकारी, कुमार के पार्क स्ट्रीट स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे जबकि एक अन्य टीम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का पता लगाने के लिए दक्षिण 24 परगना में एक रिसॉर्ट पर गई। सीबीआई के अधिकारी बृहस्पतिवार को भी कुमार का पता लगाने के लिए आईपीएस ऑफिसर्स मेस और एक पांच सितारा होटल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को कुमार के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई पर रोक हटा ली थी। जांच एजेंसी के एक पत्र के जवाब में राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कुमार नौ सितम्बर से 25 सितम्बर 2019 तक छुट्टी पर हैं।

कुमार के वकील गोपाल हालदर ने कहा कि याचिका पर शनिवार को अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हो सकती है। सीबीआई ने गुरुवार को अलीपुर की अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के समक्ष याचिका दायर कर कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी।


बता दें कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कई करोड़ रुपए के पोंजी घोटाला मामले में जांच के लिए महत्वपूर्ण सबूतों को कथित तौर पर दबाया। इस सप्ताह की शुरुआत में भी कुमार सॉल्ट लेक क्षेत्र में स्थित सीबीआई के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे और उन्होंने सीबीआई के नोटिस का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed