फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gauba may be next Cabinet Secretary

राजीव गाबा को बनाया जा सकता है अगला कैबिनेट सचिव

Mon, 27 May 2019 07:32 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 27 May 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gauba may be next Cabinet Secretary
राजीव गाबा को बनाया जा सकता है अगला कैबिनेट सचिव - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वे पीके सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका चार वर्षीय कार्यकाल 12 जून को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम भी इस पद की दौड़ में हैं। मूलतः छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी सुब्रमण्यम को गाबा के बाद सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


राजीव गाबा के पास केंद्र के कई महकमों में महत्वपूर्ण पदों को संभालने का अनुभव है। केंद्र से पहले वे झारखंड तथा बिहार सरकार में भी महती जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। 31 अगस्त को गाबा को बतौर गृह सचिव दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। गाबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है, जिसे दो वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। यानी एक अधिकारी चार वर्ष तक कैबिनेट सचिव रह सकता है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन गृह सचिव राजीव महर्षि के बाद राजीव गौबा को इस पद पर नियुक्त किया गया था। 1959 में पंजाब में जन्मे गाबा ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है। वे केंद्र में गृह के अलावा, पर्यावरण, वन मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed