फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv gandhi murder convict Nalini wrote her autobiography

राजीव हत्याकांड की दोषी नलिनी ने लिखी आत्मकथा, बयां किया खुद पर बीता दर्द

Sat, 19 Nov 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
Rajiv gandhi murder convict Nalini wrote her autobiography
- फोटो : The hindu

राजीव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरण ने सालों बाद दिल के कुछ राज खोले हैं वो जिन्हें जानने के लिए राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी खुद जेल में जाकर उससे मिली थीं।

विज्ञापन


नटाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नलिनी ने तमिल में लिखी अपनी आत्मकथा में राजीव गांधी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता और जेल में खुद पर हुए जुल्मों के बारे में विस्तार से लिखा है। नलिनी की यह आत्मकथा 24 नवंबर को बाजार में आएगी। उससे पहले ही आत्मकथा के कुछ अंश फिर एक बहस को जन्म दे सकते हैं।
विज्ञापन


25 साल से जेल में बंद दुनिया की सबसे लंबे समय तक महिला कैदी रही नलिनी की 500 पेज की आत्मकथा में उसने राजीव हत्याकांड में अपना नाम आने के बाद किस तरह अचानक दुनिया बदलने के अनुभवों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मकथा में श्रीहरण से प्रेम संबंध और प्रियंका से मुलाकात का जिक्र

Rajiv gandhi murder convict Nalini wrote her autobiography

नलिनी ने छोटे से प्रेम प्रसंग के बाद एलटीटीई के कार्यकर्ता श्रीहरण से 21 अप्रैल 1991 में शादी कर ली थी। जब वह दो महीने की गर्भवती थी तभी प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की हत्या के आरोप में 21 मई 1991 को उसे पति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जहां से उसे छह अन्य आरोपियों के साथ वेल्लूर की जेल भेज दिया गया। 

आत्मकथा में उसने अपने बचपन, श्रीहरण मुरुगन से प्रेम संबंध, उन परिस्थितियों जिसमें वह राजीव हत्याकांड की गवाह बनी, पांच दिन तक फरार रहने, गिरफ्तारी, हिरासत में पुलिस के अत्याचार, जेल में उसकी बेटी के जन्म, इसके बाद हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने और जेल का लंबा जीवन सब पर विस्तार से लिखा है। 

नलिनी ने आत्मकथा में उस वाक्ये का भी जिक्र किया है जिसमें 19 मार्च 2008 को राजीव की बेटी प्रियंका गांधी जेल में उनसे मिलने आई थीं। प्रियंका ने उनसे पूछा था कि उनके पिता जो एक अच्छे इंसान थे उनकी हत्या क्यों की गई?

जेल में दी गई थी प्रताड़ना, गर्भ गिराने की भी कोशिश

Rajiv gandhi murder convict Nalini wrote her autobiography

कम लोग ही जानते होंगे कि नलिनी की मां पदमावती का नाम महात्मा गांधी ने दिया था जो चेन्नई के एक अस्पताल में नर्स थीं। नलिनी ने लिखा है कि श्रीलंकाई तमिल श्रीहरण मुरुगन उसकी जिंदगी में तब आया जब वह उनके घर में किराएदार बनकर आया। 

इसके बाद वह श्रीलंका के ही रहने वाले श्रीवारसन को ले आया। कुछ दिनों बाद ही श्रीवारसन धनु को लेकर आया जो राजीव हत्याकांड में मानव बम बनी वह शुभा को भी लेकर आया था। नलिनी बताती हैं कि उसे और उसके को इस हत्याकांड के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी उन लोगों ने इसकी भनक भी नहीं लगने दी। 

नलिनी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वह हालातों की कैदी है। नलिनी के अनुसार जेल में रहने के दौरान उसके सा‌थ काफी खराब बर्ताव हुआ। खासकर डीएमके शासनकाल में उस पर जमकर जुल्म हुए, पुलिस ने उसे नग्न कर पीटा तमाम प्रताडनाएं दीं। 

उसका गर्भ गिराने की भी कोशिश की गई। लेकिन किस्मत ने उसे जिंदा बचाए रखा। बता दें कि नलिनी की बेटी अरिथ्रा लंदन में एक डॉक्टर है। नलिनी की इच्छा है वह उससे एक बार आकर मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed