{"_id":"6288663bd72a7046356a00c9","slug":"rajiv-gandhi-death-anniversary-rahul-gandhi-and-pm-modi-pay-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, कहा- 'मुझे पापा की बहुत याद आती है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, कहा- 'मुझे पापा की बहुत याद आती है'
Sat, 21 May 2022 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 May 2022 09:40 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : YouTube grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजीव गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।"
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा, मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।
विज्ञापन
वीडियो में राजीव गांधी का संबोधन
राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें राजीव गांधी का संबोधन है। वीडियो में राजीव गांधी कहते हैं, "भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं। मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।
- ANI Multimedia (@ANI_Multimedia) 21 May 2022