फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi airport in Hyderabad receives bomb threat e-mail, security stepped up

Telangana: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम धमकी का ईमेल मिला, बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 09 May 2025 10:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 May 2025 10:59 PM IST
सार

Telangana: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि ईमेल में हवाई अड्डे पर विस्फोट की धमकी दी गई थी, लेकिन तलाशी के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi airport in Hyderabad receives bomb threat e-mail, security stepped up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ईमेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे में 'स्लीपर सेल' हैं और हवाई अड्डे पर विस्फोट हो सकता है। इसके बाद अधिकारियों ने तलाशी शुरू की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।  सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं और सुरक्षा को बढ़ाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: अपने साथ मित्र देश की भी फजीहत; तुर्किये के असिस गार्ड सोंगर ड्रोन से हमला कर रहा पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां बरती गई हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ईमेल को फर्जी घोषित किया है, पुलिस ने कहा, इसमें (बम लगाने के बारे में) कोई खास जिक्र नहीं था और यह एक सामान्य धमकी थी। हम सतर्क हैं और अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed