फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth on protests over his remarks on E.V. Ramasamy Periyar, I will not apologize

पेरियार के खिलाफ कथित टिप्पणी पर घिरे रजनीकांत, घर के बाहर लोगों का प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 11:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth on protests over his remarks on E.V. Ramasamy Periyar, I will not apologize
रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : ANI

ईवी रामासामी पेरियार पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के घर के बाहर थनथाई पेरियार द्रविदर कझगम के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पेरियार पर की गई टिप्पणी को लेकर रजनीकांत ने कहा कि मैंने यह बातें खुद ही नहीं कहीं, ये मीडिया में भी प्रकाशित हुई हैं, मैं उन्हें दिखा सकता हूं। मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा।

विज्ञापन



इससे पहले द्रविदार विधुतलाई कझगम के सदस्यों ने रजनीकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रजनीकांत पर पेरियार के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। कझगम की शिकायत में रजनीकांत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभिनय से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले रजनीकांत ने पिछले दिनों तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा था कि रजनी ने द्रविड़ आंदोलन के जनक कहे जाने वाले एम करुणानिधि और पेरियार ईवी रामसामी पर टिप्पणी की थी। रजनीकांत ने कहा था कि पेरियार हिंदू देवताओं के कट्टर आलोचक थे लेकिन उस समय किसी ने पेरियार की किसी ने आलोचना नहीं की।

रजनीकांत ने कहा कि यह केवल चो (रामासामी) थे जिन्होंने पेरियार से मोर्चा लिया जो करुणानिधि को पसंद नहीं आया। चो को करुणानिधि के क्रोध का सामना करना पड़ा। चो ने कहा कि डीएमके के संरक्षक ने उन्हें मुफ्त में भी प्रचार दे दिया और पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया। चो उस समय की सरकार के कट्टर विरोधी थे। वहीं, इस मुद्दे पर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि मेरे दोस्त रजनीकांत एक नेता नहीं हैं,  वह वह अभिनेता हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि पेरियार जैसे लोगों के बारे में बोलते समय, उन्हें सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed