फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth age has more to do for politics

'राजनीति के लिए रजनीकांत की उम्र ज्यादा हो चुकी है'

Mon, 01 Jan 2018 02:48 PM IST
बीबीसी,हिंदी
बीबीसी,हिंदी Updated Mon, 01 Jan 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth age has more to do for politics
rajnikanth
रजनीकांत ने पहली बार 20 साल में यह घोषणा की है कि वह राजनीति में आ रहे हैं। अब तक उन्होंने ऐसी कोई घोषणा नहीं की थी। इसके अलावा लोगों में यह आशंकाएं थीं कि वह क्या यह घोषणा करेंगे? रजनीकांत ने हालांकि घोषणा तो कर दी है लेकिन वो राजनीतिक दल कब तक बनायेंगे इसकी कोई तारीख मुकर्रर नहीं की है। कुछ चीजें उन्होंने हवा में छोड़ दी हैं तो इस वजह से लोगों में शंका है कि क्या रजनीकांत वाकई में गंभीर हैं भी या नहीं। 
विज्ञापन


पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री तोमर के 'पूंछ वाले' बयान पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोले- PM मोदी दें सफाई
विज्ञापन


तमिलनाडु का इतिहास बदलेगा
हालांकि उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है तो उन्हें राजनीति में आना ही होगा। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि राजनीति में आने के बाद क्या उन्हें वही सफलता मिलेगी जो फ़िल्म उद्योग से आने वाले एमजीआर और जयललिता को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों रजनीकांत की प्रसिद्धि कुछ कम नहीं हुई है लेकिन उनकी उम्र ज़्यादा है। वह अभी 67 साल के हैं और 2021 के चुनावों में उतरने की बात कर रहे हैं। तब वो 70 साल के हो चुके होंगे। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से वादा ज़रूर किया है लेकिन क्या उस उम्र में वो मुख्यमंत्री बनकर राज्य चलाएंगे?

रजनीकांत ने यहां तक कहा कि अगर उनके मैनिफिस्टो के वादे पूरे नहीं हुए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन इस पर अभी कुछ कहना मुमकिन नहीं होगा। 

रजनीकांत का वोटबैंक
तमिल फिल्म उद्योग का स्टार होने के नाते उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। साथ ही जनता डीएमके और एआईएडीएमके को झेल रही है लिहाजा वह बदलाव चाहती है और चाहती है कि रजनीकांत राजनीति में आएं। जनता का उत्साह देखकर लगता है कि अगर वो राजनीति में आ जाते हैं तो उनकी जीत होगी। 

पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच 27वीं बार हुआ न्यूक्लियर सेटअप का आदान-प्रदान


कमल हासन साथ देंगे
रजनीकांत से पहले तमिल फ़िल्म उद्योग के दूसरे बड़े स्टार कमल हासन ने भी राजनीति में आने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक वो इससे दूर हैं।  हां रजनीकांत की घोषणा का कमल हासन ने स्वागत किया है और कहा है कि वो उनका साथ देंगे। 

लेकिन एक अनिश्चितता आ खड़ी हुई है. क्योंकि 20 साल के बाद उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया है, ऐसे सवाल भी हैं. एक चीज़ तय है कि अगर रजनीकांत की पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ती है तो डीएमके और एआईएडीएमके को कड़ी टक्कर मिलेगी। 

तमिलनाडु में सिर्फ़ दो ऐसे बड़े फ़िल्म स्टार रहे हैं जिन्होंने राजनीति में भी अपनी बहुत बड़ी जगह बनायी है। रजनीकांत और कमल हासन राजनीति में आकर कामयाब होते हैं तो यह अगली पीढ़ी के स्टार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed