{"_id":"6058d77d8ebc3ed7f81919aa","slug":"rajesh-tope-says-if-corona-cases-continue-to-grow-like-this-then-uddhav-thackeray-can-impose-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो सीएम ठाकरे लगा सकते हैं लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो सीएम ठाकरे लगा सकते हैं लॉकडाउन
Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
सार
- स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे बोले-कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन
- दूसरे लॉकडाउन से बचना है तो लोगों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य को दूसरे लॉकडाउन से बचना है तो लोगों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए। टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मानना है कि कुछ शहरों में यदि कोविड-19 के नए मामले बढ़ते रहते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री से मिले थे। मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुझसे कहा कि यदि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य में रोजाना मामले 25000-30000 के बीच रहते हैं तो हमें कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। उनका विचार था कि यदि आंकड़े बढ़ते रहेंगे तो हमें कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाना होगा।
विज्ञापन
टोपे ने कहा कि मैं लोगों से मुख्यमंत्री की चेतावनी पर सकारात्मक ढंग से ध्यान देने तथा लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों जैसे मास्क लगाने, हाथ बार बार धोने और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखने की अपील करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने राज्यों से कहा है कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 45 से 60 दिनों का फर्क होगा , हालांकि कोवैक्सीन की खुराकों के बीच अंतर पहले की तरह 28 दिन ही रहेगा। टोपे ने कहा कि उनके (विशेषज्ञों के) अनुमान के अनुसार कोविड-19 का ग्राफ अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा और उसके बाद उसमें गिरावट आएगी। मैं समझता हूं कि यह शीर्ष पर हेागा और मुझे आशा है कि फिर उसमें गिरावट आएगी।’’