फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajdhani Express train for Mumbai-Delhi route soon

दिल्ली से मुंबई राजधानी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, 13 घंटे में पूरा करेगी सफर

Tue, 19 Sep 2017 03:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express train for Mumbai-Delhi route soon
- फोटो : सोशल मीड‌िया

रेलवे दिल्ली-मुंबई रूट पर जल्द ही एक नई और तेज राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। यह इस रूट पर चलने वाली तीसरी राजधानी ट्रेन होगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नई ट्रेन को इस साल दिवाली तक शुरू करने की योजना है। यह दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के बांद्रा की दूरी 13 घंटे में पूरी करेगी।

विज्ञापन


इस समय, दिल्ली-मुंबई रूट पर दो राजधानी ट्रेनें, अगस्त क्रांति राजधानी और मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी चलती हैं। जहां अगस्त क्रांति 1,377 किलोमीटर की दूरी को 80 किमी/घंटे की औसत रफ्तार से 17:05 घंटे में पूरा करती है, वहीं मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी 89 किमी/घंटे की औसत गति से 1386 किलोमीटर का यह सफर 15:35 घंटे में तय करती है। ये दोनों ही ट्रेनें बांद्रा में नहीं रुकतीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन शुरू हो जाएगा ट्रायल रन 
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, नई ट्रेन का ट्रायल रन अगले कुछ दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए हम मौजूदा 24 कोचों और दो इंजन वाली राजधानी को परखेंगे। यह देखा जाएगा कि सफर को कितने कम समय में पूरा किया जा सकता है। हम लिंक होफमैन बुश (एलएचबी) कोचों का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

सूत्रों का कहना है कि रेलवे गति बढ़ाने के लिए 14 कोच और एक इंजन वाली राजधानी को भी शुरू कर सकता है। इसके बाद यह देखा जाएगा कि दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है। एलएचबी कोच को ऐसे डिजाइन किया गया है कि उनके पटरी से उतरने की आशंका कम रहती है। साथ ही किसी हादसे की स्थिति में इन कोचों में जानमाल का नुकसान भी काफी कम होगा। इन कोचों में अच्छे ब्रेकों की सुविधा है।

औसत गति को 130 किमी/घंटा रखने के किए जा रहे प्रयास 
मुंबई राजधानी के लिए अभी 130 किमी/घंटा की रफ्तार अनुमति दी गई है। लेकिन रूट में कई मोड़ों और गति संबंधी बाधाओं के चलते इसकी औसत गति 89 किमी/घंटा ही निकल पाती है। रेलवे इस गति को 90-95 किलोमीटर तक बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है।


सूत्रों के अनुसार, एलएचबी कोचों को 150 किमी/घंटा की गति के लिए तैयार किया गया है। इस सफर में छह पड़ाव की जगह दो या तीन पड़ाव कर दिए जाएं तो सफर को 13 घंटे में पूरा किया जा सकता है। नई राजधानी की औसत गति 130 किमी/घंटा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed