{"_id":"5cd6b0c9bdec22073706c329","slug":"rajdhani-express-caught-fire-going-to-bhubaneshwar-all-passengers-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
Sat, 11 May 2019 04:53 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 11 May 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग बुझाने का प्रयास करता दमकल कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ओडिशा के बालासोर और सोरो रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12.50 बजे से एक बजे के बीच आग लगी। इस घटना में ट्रेन के पिछले हिस्से में स्थित ‘पावर कार’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आग किसी और डिब्बे में नहीं फैली।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22812 ट्रेन की पावर कार में सबसे पहले धुंआ उठता हुआ देखा गया। यह पावर कार ट्रेन में बिजली की आपूर्ति करती है। पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन में खांतापदा में हुई। तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पावर कार पूरी ट्रेन से अलग कर दी गई और सुरक्षा कारणों से ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन खांतापदा से दोपहर दो बजकर 59 मिनट पर एक जेनरेटर कार और सभी सुरक्षित यात्रियों को लेकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन