फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajdhani and Shatabdi trains will change the look

राजधानी, शताब्दी ट्रेनों का बदलेगा रंगरूप

Mon, 26 Jun 2017 10:09 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 26 Jun 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani and Shatabdi trains will change the look
राजधानी एक्सप्रेस

रेल यात्रियों को इस साल अक्तूबर से राजधानी, शताब्दी ट्रेनों में केटरिंग के लिए ट्रॉली सर्विस, यूनिफार्म पहने स्टाफ, यात्रा के दौरान मनोरंजन भी मिलेगा। रेलवे इन प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों के सफर के अनुभव को बेहतर करने के लिए 25 करोड़ रुपयें की लागत से 15 शताब्दी और 15 राजधानी ट्रेनों का कायाकल्प करेगी।

विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार अक्तूबर से शुरू हो रहे त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने प्रोजेक्ट स्वर्ण के तहत तीन महीने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत ट्रेन कोचों के इंटीरियर में बदलाव, टॉयलेट में सुधार और सफाई शामिल है। रेलवे को इन ट्रेनों में अक्सर केटरिंग, देरी, टायलेट की सफाई और चद्दरों की क्वालिटी के बारे में शिकायतें मिलती रहती हैं।
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत ट्रेनों में सुरक्षा को मजबूत करना और आरपीएफ द्वारा पर्याप्त एस्कॉर्ट पर्सनल शामिल किया गया है। इन 15 ट्रेनों में मुंबई, हावड़ा, पटना, रांची और भुवनेश्वर की राजधानी एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 15 शताब्दी ट्रेनों में हावड़ा-पुरी, नई दिल्ली-चंडीगढ़, नई दिल्ली-कानपुर, हावड़ा-रांची, आनंद विहार-काठगोदाम को शामिल किया गया है। इन ट्रेनों में स्टाफ के लिए नए यूनिफार्म को डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों को सफर के दौरान मनोरंजन के रूप में फिल्म, सीरियल और म्यूजिक का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed