{"_id":"603bc52f176c50517b4c7096","slug":"rajasthan-six-day-old-newborn-baby-admitted-to-icu-stolen-police-searching-for-accused-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आईसीयू में भर्ती छह दिन का नवजात हुआ चोरी, आरोपी महिला की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: आईसीयू में भर्ती छह दिन का नवजात हुआ चोरी, आरोपी महिला की तलाश कर रही पुलिस
Sun, 28 Feb 2021 10:01 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, डूंगरपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल से रविवार को एक महिला छह दिन के नवजात बच्चे को कथित रूप से चुरा कर फरार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकीरी ने बताया कि आरोपी महिला ने अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती छह दिन के नवजात बच्चे की चोरी कर फरार हो गई।
घटना के समय आईसीयू में सफाई का कार्य चल रहा था और उस समय कोई भी परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था।
उन्होंने बताया कि कुछ ही क्षणों में महिला नवजात बच्चे को उठाकर ले गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।