फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajasthan police stop drug bus

राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्थे चढ़ी 'ड्रग बस'

Tue, 26 Jul 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
 rajasthan police stop drug bus
गिरफ्तार किए गए लोग - फोटो : Express Photo: Gurmeet Singh

राजस्थान पुलिस ने नशीली दवाएं बेचने वाले समूह और खच्चर पकड़ने के बाद अब ड्रग बस पकड़ी है। पुलिस ने निजी ऑपरेटर की यह बस 21 जुलाई को जोधपुर से हनुमानगढ़ जा रहे रोड पर पकड़ी। बस में 55 पैसेंजर थे और इनमें 10 महिलाएं भी थीं।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक पुलिस को इनके पास 144 किलोग्राम अफीम की भूसी बरामद की। ड्राइवर और कंडक्टर सहित बस में सवार सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि बस में सवार हर पैसेंजर के पास 3,500 से 4,000 रुपये के 'ड्रग पैकेज' थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है गिरफ्तार किए गए 57 लोगों में से 55 के पास अफीम की भूसी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में 53 पंजाब के हैं और इनमें 45 लोग नशेड़ी हैं । पुलिस ने बताया 26 लोग मुक्तसर के अलग-अलग गांव के हैं और 16 भटिंडा के हैं। बाकी लोग मोगा, फरीदकोट, संगरूर, बरनाला और फीरोजपुर जिले के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'साडी नशे दी रिश्तेदारी है, होर कोई कनेक्शन नहीं।' 

 rajasthan police stop drug bus

जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए यात्रियों में कई लोग ऐसे हैं जो रोजाना नशा किए बिना नहीं रह सकते। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को डॉक्टर को भी बुलाना पड़ा। 

पुलिस का कहना है गिरफ्तार किए लोगों ने कबूल किया है कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर सहित कई जगह से नशीले पदार्थ खरीदने के लिए बस को किराये पर लिया था।

गिरफ्तार किए गए 57 वर्षीय जगसीर सिंह ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि साडी नशे दी रिश्तेदारी है, होर कोई कनेक्शन नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed