{"_id":"5ad5be564f1c1b3b0b8b5054","slug":"rajasthan-high-court-pronounce-its-verdict-on-asaram-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को जेल में ही सुनाया जाएगा फैसला- राजस्थान हाईकोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम को जेल में ही सुनाया जाएगा फैसला- राजस्थान हाईकोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Tue, 17 Apr 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के आरोपी आसाराम पर फैसला जोधपुर केंद्रीय कारागार में ही सुनाया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस की याचिका मंजूर करते हुए ये फैसला सुनाया है। राजस्थान पुलिस ने याचिका में कहा था कि आसाराम को लेकर आने वाले फैसले के दिन देशभर से हजारों की संख्या में आसाराम के समर्थक जोधपुर पहुंचेंगे, इससे स्थिति बिगड़ सकती है। आसाराम के समर्थकों के उग्र होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास और न्यायाधीश रामकृष्ण सिंह की खंडपीठ ने मंगलवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान आसाराम की ओर से लिखित दिया गया कि चाहे फैसला कोर्ट में सुनाया जाए या जेल में, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हाईकोर्ट ने पुलिस की याचिका पर आसाराम के वकील को नोटिस के जरिए जवाब मांगा था।
विज्ञापन
राजस्थान के अतिरिक्त महाधिवक्ता एस.के. व्यास के अनुसार चार दिन पूर्व हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि फैसले के दिन आसाराम को जोधपुर की विशेष एससी-एसटी कोर्ट में तलब करने के बजाय जेल में ही आदेश सुना दिया जाए। व्यास ने याचिका में हाईकोर्ट से कहा था कि आसाराम के समर्थकों ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कई बार तनाव फैलाया और इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस कई बार लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार मामले की सुनवाई कर रही जोधपुर की एससी-एसटी विशेष अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुनाने के लिए 25 अप्रेल तारीख तय की है। गौरतलब है कि आसाराम पर उसके ही गुरुकुल के छात्रावास में रहनेवाली नाबालिग लड़की के साथ जोधपुर स्थित मणई आश्रम में दुराचार के आरोप हैं। इस मामले की अंतिम सुनवाई 7 अप्रेल को पूरी हो गई थी।