फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan govt. will honour that person who adopted stray cows

गली में घूमने वाली गाय को जो लेगा गोद, राजस्थान सरकार उसे करेगी सम्मानित

Mon, 14 Jan 2019 09:56 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: shubham Updated Mon, 14 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan govt. will honour that person who adopted stray cows

जो भी लोग गली में घूमने वाली गयों को गोद लेंगे उन्हें राजस्थान की कांग्रेस सरकार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करेगी। यह बात जिला कलेक्टरों को दिए आदेश में कही गई है।


loader

गोपालन निदेशालय, जो गायों के कल्याण के बारे में देखता है, उसने कहा है, "वो धर्मार्थ और संवेदनशील नागरिक, जिन्होंने स्ट्रे (गली में घूमने वाली) गायों को गोद लिया है, को जिला कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।" कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद 28 दिसंबर को ये ऑर्डर जारी हुआ है।

इससे पहले जब राज्य में भाजपा सरकार भी तब राजस्थान ऐसा पहला राज्य बना था जहां कोई गाय मंत्री बना। ये पद ओटाराम देवासी को दिया गया था। अब प्रमोद भाया राज्य के नए गाय मंत्री हैं। इस आदेश में जिला कलेंक्टरों को कहा गया है कि वह जनता,दानशील लोग, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गायों को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। 

उन्होंने कहा "जो लोग भी गाय गोद लेना चाहते हैं, वह स्थानीय गौशालाओं द्वारा तय की गई एक विशिष्ट राशि जमा कर सकते हैं और किसी भी समय गौशाला आकर जानवरों को देख सकते हैं। अगर कोई उनमें से किसी गाय को गोद लेकर अपने घर ले जाना चाहता है तो ले जा सकता है।" 

चुनावों से पहले भी कांग्रेस सरकार ने गायों की बेहतरी का वादा किया था। गायों को गोद लेने वाला ये आवेदन जिला कलेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर ऑफ एनिमल हस्बेंड्री, सूचना और जनसंपर्क विभाग और सब डिविजनल अफसरों को सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed