फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan government withdraws notification for temporary bar license

राजस्थान सरकार ने अस्थायी बार लाइसेंस की अधिसूचना ली वापस

Sat, 11 Jan 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Jan 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government withdraws notification for temporary bar license
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

होटलों और रेस्त्रांओं को अस्थायी बार लाइसेंस देने के फैसले पर राजस्थान सरकार ने एक हफ्ते में ही यूटर्न लेते हुए इसे वापस ले लिया है। अस्थायी बार लाइसेंस देने के सरकार के फैसले की सभी तरफ से आलोचना हो रही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि सरकार ने यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया।

विज्ञापन


सरकार ने पिछले हफ्ते बार लाइसेंस जारी करने के लिए बदले हुए नियमों की अधिसूचना जारी की थी। इससे तीस फुट चौड़ी सड़क पर स्थित होटलों और रेस्त्रांओं को बार खोलने के लिए अस्थायी बार लाइसेंस का रास्ता साफ कर दिया था। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने इसकी आलोचना की थी। उनका कहना है कि इससे शराब के सेवन को बढ़ावा मिलेगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक लोगों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को अधिकारियों को अधिसूचना को वापस लेने के साथ ही उन्होंने आबकारी प्रणाली को और प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए योजना बनाने के  भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीएम ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना वापस ली गई है। हमें जानकारी है कि शराब की कुछ दुकानें तय समय (रात आठ बजे)के बाद भी खुली रहती हैं। सरकार इस प्रथा पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही थी। सरकार जब स्वस्थ राजस्थान की बात कर रही है तो हम कैसे नए शराब के आउटलेट खोलने की बात कर सकते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed