फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Election 2023 42 BJP Candidate List Announced Know All Candidates Name News in Hindi

BJP Candidate List: राज्यवर्धन और दीया कुमारी समेत सात सांसदों को टिकट, भाजपा की पहली सूची में 41 नाम

Mon, 09 Oct 2023 04:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023:  भाजपा ने राज्यवर्धन राठौड़ को झोटवारा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मांडवा से सांसद नरेंद्र कुमार को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 42 BJP Candidate List Announced Know All Candidates Name News in Hindi
Rajasthan BJP List - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 41 उम्मीदवारों के नाम के एलान हैं। राजस्थान में भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


किन सांसदों को कहां से मिला टिकट?
भाजपा ने सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को झोटवारा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मांडवा से सांसद नरेंद्र कुमार को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा विद्याधरनगर से दीया कुमारी, सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा, तिजारा से बाबा बालकनाथ, किशनगढ़ से भागीरथ चौधरी और सांचोर से देवजी पटेल को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम
  • 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा
  • मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।
  • चुनाव की अधिसूचना 30 अक्तूबर को जारी होगी।
  • उम्मीदवार छह नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
  • सात नवंबर को नामांकन की जांच होगी।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख नौ नवंबर होगी।
  • विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को खत्म होगा।

सात से 30 नवंबर के बीच होंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।
Image

Image
Image
Image

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed