फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajasthan crisis abhishek singhvi says bjp conveniently demand of cbi inquiry mha immensely steps in

राजस्थान संकट: कांग्रेस ने पूछा- क्या क्लीनचिट देने के लिए सीबीआई को दी जाएगी जांच

Sun, 19 Jul 2020 11:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 Jul 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
rajasthan crisis abhishek singhvi says bjp conveniently demand of cbi inquiry mha immensely steps in
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

राजस्थान के बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के रुख पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने वायरल ऑडियो टेप कांड की सीबीआई जांच की मांग और केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से रिपोर्ट तलब किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, 'विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें राजस्थान के विधायकों के साथ केंद्रीय मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की जांच चल रही है और एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। इसमें रुकावट डालने के लिए भाजपा ने अपनी सुविधा के अनुसार सीबीआई जांच की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सामने आ गया है। क्या मामले में क्लीनचिट देने के लिए जांच सीबीआई को दी जाएगी?'
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- क्या सरकार कर सकती है आपका भी फोन टैप, क्या है कानून, कब-कब बना सियासी मुद्दा, जानें सब कुछ

बता दें कि शनिवार रात को फोन टैपिंग के मामले में उस समय एक नया मोड़ आया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़े रिपोर्ट तलब की। मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से टैपिंग की रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मंत्रालय ने राजस्थान में फोन टैपिंग कांड को काफी गंभीरता से लिया है और इसकी विस्तृत जांच की बात कही जा रही है। भाजपा ने इसे निजता का उल्लंघन बताया है।

राजस्थान सरकार ने जहां फोन टैपिंग मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार की तरफ से बनाए गए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने टैपिंग मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों की आवाज के नमूने लिए जा रहे हैं ताकि उनका मिलान वायरल टेप से की जा सके। हालांकि आरोपियों ने अपनी आवाज के नमूने देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed