{"_id":"5b6eb0384f1c1b9b3e8b66b3","slug":"rajasthan-congress-president-rahul-gandhi-conducts-a-roadshow-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में राहुल का रोड शो, चुनावी अभियान का शंखनाद करने पहुंचे भाजपा के गढ़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयपुर में राहुल का रोड शो, चुनावी अभियान का शंखनाद करने पहुंचे भाजपा के गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिन की यात्रा पर आज जयपुर पहुंचे हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। राहुल एयर इंडिया की नियमित उड़ान से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान मामलों के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
#Rajasthan: Congress president Rahul Gandhi conducts a roadshow in Jaipur. pic.twitter.com/2VMcnczGZZ
— ANI (@ANI) August 11, 2018
विज्ञापन
यहां से राहुल गांधी हवाई अड्डे से एक बस में रामलीला मैदान जाएंगे। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनके स्वागत की तैयारियां की हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने यहां पहुंचकर राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन
राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है।
पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस कारण से कांग्रेस पार्टी के लिए जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है। पायलट ने कहा कि गांधी भाजपा के गढ़ माने जाने वाले स्थान से कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।