फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan CM Gehlot brother Agrasen appears before ED office in connection with alleged irregularities in fertilizer export

दिल्ली: सीएम गहलोत के भाई को ईडी ने तीसरी बार बुलाया, फर्टिलाइजर घोटाले में अग्रसेन गहलोत से होगी पूछताछ

Mon, 11 Oct 2021 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 12:27 PM IST
सार

 पिछले साल जुलाई में अग्रसेन गहलोत के जोधपुर में फार्म हाउस और फर्मो पर ईडी ने छापेमारी की थी  पिछले साल ही ईडी ने अग्रसेन गहलोत के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब से लेकर अभी तक अग्रसेन गहलोत तीन बार दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot brother Agrasen appears before ED office in connection with alleged irregularities in fertilizer export
ED दफ्तर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत के भाई - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत के भाई को फर्टिलाइजर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीसरी बार पूछताछ के लिए तलब किया है। 15 दिन के भीतर ईडी के दिल्ली दफ्तर में अग्रसेन गहलोत अपने वकीलों के साथ पेश हुए। अग्रसेन गहलोत से इससे पहले 30 सितंबर और 27 सितंबर को पूछताछ हो चुकी है। ईडी इस मामले में आगे भी पूछताछ के लिए कई बार बुला सकती है। 27 सितंबर को अग्रसेन गहलोत से फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी के दिल्ली ऑफिस में करीब 5 घंटे पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन


 पिछले साल ही ईडी ने अग्रसेन गहलोत के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिछले साल जुलाई में अग्रसेन गहलोत के जोधपुर में फार्म हाउस और फर्मो पर ईडी ने छापेमारी की थी। इधर 11 अक्तूबर को ईडी द्वारा फिर से बुलाए जाने पर अग्रसेन गहलोत ने कहा कि समझ नहीं पा रहे हैं कि ईडी उन्हें बार-बार क्यों बुला रही है। जबकि किसी भी मामले में मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। 
विज्ञापन




गहलोत की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट की रोक जारी रहने तक फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी अग्रसेन गहलोत को गिरफ्तार नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने गहलोत को गिरफ्तारी से राहत देते हुए ईडी की जांच में सहयोग करने को कहा था। इसके बाद अग्रसेन गहलोत ईडी के समन पर लगातार पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं।


 फर्टिलाइजर एक्सपोर्ट करने का आरोप
अग्रसेन गहलोत पर किसानों को सब्सिडी पर दिए जाने वाले फर्टिलाइजर को गलत तरीके से महंगे दामों पर एक्सपोर्ट करने का आरोप है। ईडी के अनुसार, अग्रसेन गहलोत की कंपनी ने सब्सिडी वाले फर्टिलाइजर की बड़ी खेप केमिकल बताकर मलेशिया सहित कई देशों को निर्यात की थी। अग्रसेन गहलोत पर इंडियन पोटाश लिमिटेड  के डीलर रहते हुए किसानों को बांटा जाने वाला फर्टिलाइजर गैर कानूनी तरीके से निर्यात करने के भी आरोप हैं। ईडी के केस के अनुसार अग्रसेन गहलोत की कंपनी ने साल 2007 से 2009 के बीच सब्सिडी वाला फर्टिलाइजर खरीदकर इसे किसानों को देने की जगह महंगे दामों में बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed