फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM: battle between two queens in BJP, who will get the chance of leadership in Rajasthan?

Rajasthan CM: भाजपा में दो महारानियों में टक्कर, किसे मिलेगा राजस्थान में नेतृत्व का मौका

Tue, 05 Dec 2023 04:11 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

भाजपा को तीन राज्यों में मिली शानदार जीत में महिला मतदाताओं की विशेष भूमिका मानी जा रही है। इसके पहले भी महिला मतदाता भाजपा की बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं। चूंकि, अगले छह महीने के अंदर ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं, भाजपा किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाकर महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की एक और कोशिश कर सकती है...

विज्ञापन
Rajasthan CM: battle between two queens in BJP, who will get the chance of leadership in Rajasthan?
Rajasthan CM: Vasundhara Raje, Diya Kumari - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस पर तमाम कयासबाजी जारी है। सबसे ज्यादा संभावना इस बात की जताई जा रही है कि भाजपा आगामी चुनौतियों को देखते हुए किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। ऐसे में राजस्थान में गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व राजस्थान अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित कई नामों की चर्चा चल रही है। इसके साथ ही जयपुर राजघराने की दिया कुमारी को भी इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

यदि पार्टी किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर अमल करती है, तो दिया कुमारी इस रेस में सबसे आगे निकल सकती हैं। लेकिन चूंकि वसुंधरा राजे सिंधिया पहले ही इस पद पर अपनी दावेदारी ठोंक रही हैं, आने वाले दिनों में राजस्थान भाजपा में दो महारानियों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। दिया कुमारी नए चेहरे के तौर पर भाजपा आलाकमान की पहली पसंद हो सकती हैं तो वसुंधरा राजे सिंधिया अपने अनुभव और विधायकों-संगठन पर पकड़ के कारण उन पर भारी पड़ सकती हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को तीन राज्यों में मिली शानदार जीत में महिला मतदाताओं की विशेष भूमिका मानी जा रही है। इसके पहले भी महिला मतदाता भाजपा की बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं। चूंकि, अगले छह महीने के अंदर ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं, भाजपा किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाकर महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की एक और कोशिश कर सकती है।

महिला समीकरणों में वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम सबसे ताकतवर है, वे पहले भी दो बार राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं। राजनीतिक-प्रशासनिक अनुभव, संगठन पर पकड़ और पूरे राजस्थान में मतदाताओं में लोकप्रिय होने के कारण वे इस पद की बड़ी दावेदार हो सकती हैं। जयपुर स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों को भोजन पर आमंत्रित कर उन्होंने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। इसके पहले वे राजस्थान के राज्यपाल से भी मुलाकात कर चुकी हैं। इसे भी उनकी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।  

लेकिन कहा जा रहा है कि जिस तरह भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया, यह संकेत स्पष्ट है कि पार्टी अब नए जमाने की राजनीति को देखते हुए किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। यह समीकरण पूरी तरह दिया कुमारी के साथ जा सकता है, जो पार्टी नेतृत्व के करीब बताई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed